Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

बीके हरिप्रसाद बने नए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष, CM डीके शिवकुमार की जगह संभाली कमान

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के संगठन में भी बड़ा बदलाव नजर आया। दरअसल, सीनियर नेता बीके हरिप्रसाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी KPCC का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही, बीके हरिप्रसाद ने डीके शिवकुमार की जगह ले ली है, जिन्होंने आज (बुधवार को) ही कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की है। कांग्रेस लीडरशिप के इस निर्णय को कर्नाटक में पार्टी संगठन और सरकार के बीच अच्छे तालमेल की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने अनुभवी नेता बीके हरिप्रसाद पर लगाया दांव

बीके हरिप्रसाद की गिनती कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में होती है और लंबे वक्त से वह पार्टी संगठन में अहम रोल निभाते आए हैं। बीके हरिप्रसाद ने राज्यसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व भी किया है और नेशनल लेवल पर भी कांग्रेस पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। हरियाणा सहित कई राज्यों में बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। इसी वजह से बीके हरिप्रसाद को संगठनात्मक मामलों का अच्छा एक्सपीरिएंस है।

उपसभापति पद के उम्मीदवार रह चुके हैं बीके हरिप्रसाद

बीके हरिप्रसाद का सियासी कद इस बात से भी आप समझ सकते हैं कि साल 2018 में विपक्ष ने संयुक्त रूप से उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, बीके हरिप्रसाद चुनाव नहीं जीत पाए थे। फिलहाल, अब कर्नाटक कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी बीके हरिप्रसाद को सौंपी गई है।

कर्नाटक में डीके के साथ 12 मंत्रियों ने ली शपथ

गौरतलब है कि कर्नाटक में आज ही नई सरकार का गठन हुआ है। सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार चीफ मिनिस्टर बन गए हैं। सिद्धारमैया के करीबी जी. परमेश्वर को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया गया है। कर्नाटक में सीएम डीके शिवकुमार के साथ 12 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। सिद्धरामैया के बेटे यतींद्र सिद्धरामैया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के अलावा केरल, हिमाचल और तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

डीके शिवकुमार ने छोड़ा KPCC का अध्यक्ष पद

मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद डीके शिवकुमार ने सबसे पहले सरकारी बसों में स्टूडेंट्स को मुफ्त यात्रा का ऐलान किया। अब तक कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में सिर्फ फीमेल स्टूडेंट्स को फ्री में सफर करने की छूट थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles