Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Monday, August 31, 2026

Buy now

spot_img

आमिर खान करने वाले हैं तीसरी शादी, 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी संग अगले महीने रचाएंगे ब्‍याह: रिपोर्ट

हैदराबाद: क्या आमिर खान इस साल तीसरी बार शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं? जी हां, बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी लव लाइफ के एक नए दौर में कदम रखने वाले हैं. खबर आई हैं कि वह तीसरी बार अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. वह पिछले दो साल से गौरी को डेट कर रहे हैं.

आईएएनएस को आमिर के करीबी सूत्रों ने बताया है कि यह जोड़ा इस साल 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा. आईएएनएस के अनुसार, आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए घर पर ही परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक सादी रजिस्टर्ड शादी करने का फैसला किया है. वे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए कोई भव्य रिसेप्शन पार्टी भी नहीं देंगे. हालांकि, शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से गौरी को कई मौकों पर आमिर के साथ देखा गया है.आईएएनएस के अनुसार, गौरी का 7 साल का बेटा भी है. उनके बारे में कहा जाता है कि वे आमिर खान को 25 सालों से जानती है. वे दोनों 25 सालों से एक अच्छे दोस्त के तौर थे.25 साल की दोस्ती के बाद उन्होंने एक-दूसरे के साथ रिश्ते में आने का फैसला किया.

बता दें कि आमिर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था.उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले मीडिया के साथ एक मजेदार मुलाकात का आयोजन किया था, और जब वे प्रेस से बातचीत कर रहे थे, तो ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने बताया कि उन्हें एक बार फिर प्यार मिल गया है.

आमिर ने अपनी पार्टनर का परिचय खास अंदाज में कराया था. उन्होंने बताया कि भले ही वे लगभग 25 सालों से दोस्त रहे हैं, लेकिन उनके मन में एक-दूसरे के लिए प्यार की भावनाएं कुछ समय पहले ही जागी हैं.

आमिर खान की पहले के रिश्तों के बारे में बात करें तो बता दें कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. इनसे पूर्व जोड़े के दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद और बेटी इरा खान. हालांकि, इन दोनों ने साल 2002 में अलग होने का फैसला कर लिया था. इसके बाद साल 2005 में, आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की. किरण और आमिर का एक बेटा है- आजाद राव खान. आमिर और किरण भी साल 2021 में अलग हो गए थे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles