Mediasamvad24

29.1 C
Noida
Monday, August 31, 2026

Buy now

spot_img

DPL को मिला नया चैंपियन, साउथ दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली को 7 विकेट से रौंदकर जीता पहला खिताब

नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार देर रात तक खेले गए रोमांचक फ़ाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराया और दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का खिताब अपने नाम किया. जीत के लिए 183 रनों का पीछा करते हुए, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सिर्फ़ 18.2 ओवर में 186/3 रन बनाकर यादगार जीत हासिल की और प्रतिष्ठित डीपीएल ट्रॉफी उठाई.

इस शानदार जीत की नींव अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर शानदार 64 रन बनाकर रखी. जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे. उन्हें अंकित डबास का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली और पांच चौके व चार छक्के जड़े. इसके बाद कप्तान तेजस्वी दहिया ने 18 गेंदों पर तेज़-तर्रार 33 रन बनाकर पारी को गति दी (तीन चौके और तीन छक्के) और फिर एकांश डोभाल ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन (जिसमें एक छक्का शामिल था) बनाकर जीत पक्की की.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिया था 183 रन का लक्ष्य

इससे पहले, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 182/8 का स्कोर बनाया. समर्थ सिंह ने 27 गेंदों पर 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों पर तेज़ 36 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे. तो वही, युगल सैनी ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि मनी ग्रेवाल ने सिर्फ़ सात गेंदों पर 18 रन बनाकर पारी के अंत में तेज़ी लाई. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के गेंदबाज़ों ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अच्छा काम किया; दिव्यांश रावत ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और गेंदबाज़ी की कमान संभाली.

विज़न पांचाल ने दो विकेट लिए, जबकि अंकित डबास, प्रांशु विजयराण और अंशुमान हुड्डा ने एक-एक विकेट लिया. हालांकि, फ़ाइनल साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बल्लेबाज़ों के नाम रहा, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे समय मज़बूत स्कोरिंग रेट बनाए रखा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles