Mediasamvad24

29.1 C
Noida
Monday, August 31, 2026

Buy now

spot_img

‘उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस…’ सोनम वांगचुक ने Aamir Khan को बताया गजनी, नहीं पहचानने वाले दावे की खोली पोल

हैदराबाद: इंजीनियर, शिक्षक और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में दिए गए इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं. इस इंटरव्यू में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान सोनम ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को ‘गजनी’ भी कहा. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? चलिए जानते हैं.

इंजीनियर, शिक्षक और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बॉलीवुड सुपरस्टार के इस दावे पर तंज कसा है कि वे वांगचुक से कभी नहीं मिले. पॉडकास्ट में ‘गजनी’ फिल्म में आमिर खान के किरदार का जिक्र करते हुए वांगचुक ने मजाक में कहा कि शायद उन्होंने उस किरदार को बहुत गंभीरता से ले लिया था और इसलिए उन्हें ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस’ की समस्या हो गई होगी, जिसकी वजह से उन्हें वांगचुक से मिलने की बात याद नहीं रही.

उन्होंने आमिर खान के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, उस टाइम जब उन्होंने कहा कि हम तो मिले भी नहीं थे, तो बाद में कुछ वीडियोज सामनेल आए, जिसमें वो गजनी आउटफिट में मेरे एक स्पीच को देख रहे थे. शायद वो गजनी आउटफिच में थे तो शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा.. 15 मिनट बाद वो भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूं. वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम.’

उन्होंने आगे कहा, हमने सुना है ना, वो अपने कैरेक्टर में घुस जाते हैं, तो शायद गजनी में इतने घुस गए थे कि जब वो अवॉर्ड फंक्शन में आए, जिसमें मैं अवॉर्ड ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे. वरना बहुत डिटेल में मिले, बहुत आइडियाज डिस्कस किए.’

हालांकि, सोनम वांगचुक ने साफ किया कि वह यह नहीं कहेंगे कि फिल्म किसी रिकॉर्डिंग या बायोग्राफी पर आधारित थी. उन्होंने कहा कि इसे एक तरह का इन्फ्लुएंसर या इंस्पिरेशन माना जा सकता है. उनका मानना ​​है कि आमिर ने उन विचारों को अपनाया, अपनी टीम के साथ उन पर चर्चा की और ओरिजिनल स्क्रिप्ट में बदलाव किए. उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि एक्टर ने उन्हें यह न बताया हो कि उन्हें ये विचार बातचीत के दौरान मिले थे और उन्होंने उन्हें कहानी में शामिल किया था.

सोनम वांगचुक के बारे में आमिर ने क्या कहा था?

एक इवेंट में, एक्टर ने इस दावे को गलतफहमी बताते हुए कहा था कि फिल्म बनाते समय वे वांगचुक को नहीं जानते थे. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हाल ही में ‘चतुर’ का एक वीडियो देखा था जिसमें यह दावा किया गया था, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उस समय न तो डायरेक्टर हिरानी, ​​न राइटर अभिजात जोशी और न ही खुद वे वांगचुक को जानते थे. सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट का रिएक्शन वायरल हो गया है. वहीं, आमिर ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles