Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पीएम मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स में ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित

विक्टोरिया (सेशेल्स) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को यहां सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया. यह किसी विदेशी देश से उन्हें मिला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए सेशेल्स का धन्यवाद किया और इसे उन देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मुझे ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का हृदय से आभारी हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं तथा पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं. यह एक गंभीर चुनौती है, जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ‘‘पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ’’ बनाने के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, मिशन लाइफ पर दिए जा रहे विशेष जोर तथा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन जैसी वैश्विक पहलों में हमारी सक्रिय भूमिका से स्पष्ट होता है.’’

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर द्वीपीय राष्ट्र सेशेल्स पहुंचे थे. इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

यहां सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के तटरक्षक बल को ‘मेड इन इंडिया’ के तहत निर्मित एक तेज गश्ती पोत भी सौंपा. इसके माध्यम से भारत ने सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से भी सम्मानित किया गया था.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles