Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

‘बिग बॉस में मैंने उसे…’,Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!

हैदराबाद: लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह अपने स्टार हसबैंड गौरव खन्ना से तलाक क्यों ले रही हैं . एक्ट्रेस के इस खुलासे ने गौरव के फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि उन्होंने बताया कि यह पहली बार है, जब वह अपने निजी जीवन के बारे में ऐसी जानकारी साझा कर रही हैं. शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने शो की को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के साथ तलाक लेने के कारणों पर चर्चा की.

आकांक्षा ने गौरव के बारे में क्या कहा

आकांक्षा ने कहा, ‘जब हम शादी करने के मूड में थे, तब मुझमें मातृत्व की भावना कभी नहीं थी, लेकिन मैं इसे जानने के लिए हमेशा तैयार थी और मैंने इसे कभी दबाया नहीं. धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं और उन्हें भी इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह सोच बदल गई’.

‘99% लोग शादी इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि….

उन्होंने आगे कहा, ‘अब, वह बच्चे पैदा करना चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती. मेरे अंदर हिम्मत नहीं है, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था, जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी ही नहीं, इस चीज के लिए मैंने तब ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं. इसलिए हमारी चर्चा हुई, जहां मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो मुझे छोड़ दो. ईमानदारी से कहूं तो लोग शादी करते हैं… 99% लोग शादी करना चाहते हैं क्योंकि आप बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है’.

आकांक्षा ने आगे कहा कि वह बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहती क्योंकि वह अपने जीवन में संतानहीन रहना चाहती है. गौरव ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वह फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा ले रहे हैं.

उनके रिश्ते के बारे में

आकांक्षा चमोला संतोषी मां, ये है आशिकी और क्राइम पेट्रोल जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं. आकांक्षा और गौरव खन्ना ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2016 में शादी कर ली. खबरों के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई और दोनों को प्यार हो गया. गौरव और आकांक्षा ने 24 नवंबर, 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी रचाई.

बिग बॉस के दौरान, गौरव अपनी पत्नी के बच्चे न चाहने के फैसले पर चर्चा करके सहानुभूति बटोरने के चलते भावुक हो गए थे. यह सब पिछले साल फिनाले सप्ताह के पहले दिन हुआ था, जब फाइनलिस्ट्स को मीडिया के साथ कठिन बातचीत का सामना करना पड़ा था. एक रिपोर्टर ने गौरव से सवाल किया कि जब उन्होंने पहले शो में बताया था कि उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहतीं, तो कई दर्शकों को लगा कि यह सहानुभूति पाने की एक सोची-समझी कोशिश थी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles