Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी मेलबर्न पुलिस

नई दिल्ली/मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं.

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को लेकर आई इस धमकी के बाद ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलियाई कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाला है. इसी कार्यक्रम के दौरान हमला करने की धमकी दी गई है. इस इवेंट को प्रमोट करने वाली एक पोस्ट के नीचे पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट ने कथित तौर पर लिखा, “इस इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत को बंद रखना चाहिए. वरना वह अपनी मौत के लिए ऑस्ट्रेलिया आ रहे होंगे.” इस जानकारी के सामने आने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अनुसार इस फेसबुक अकाउंट से जुड़े आईपी एट्रेस की पहचान कर लगी गई है और कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles