Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

मातृभूमि पर सेंसर ने लगाई रोक? सलमान खान फिल्म्स ने दिया रिएक्शन

हैदराबाद: सलमान खान फिल्म्स ने ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर हाल ही में सामने आई अटकलों को खारिज कर दिया है. सलमान खान फिल्म्स प्रोडरक्शन हाउस ने इस बाबत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है. फिल्म को लेकर फैली ऐसी किसी भी अटकलों को सिरे से खारिज किया है.

प्रोडक्शन हाउस ने अपने पोस्ट में साफ किया है, ‘फिल्म को लेकर सीबीएएफसी सर्टिफिकेशन में किसी तरह की दिक्कत आने की खबरें गलत हैं. फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है. इसलिए इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है. साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें. फिल्म से जुड़ी सभी आधिकारिक घोषणाएं सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए ही की जाएंगी.

मेकर्स के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि प्रोग्रेस प्रोसेस में हैं और मेकर्स बहुत जल्द फिल्म की रिलीज डेट का एलान करेंगे. सलमान खान के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में होंगी. यह पहली बार होगा जब चित्रांगदा सिंह को सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका मिला है.

फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार बदला गया और अब मेकर्स ने उनके अगले एलान के लिए फैंस को इंतजार करने के लिए छोड़ दिया है. सलमान खान की यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी और इसके बाद कहा जा रहा था कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है और अब फिल्म की पर्मानेंट रिलीज डेट का सभी को इंतजार है. मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है. फिल्म में सलमान खान, गलवान घाटी झड़प के शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनकी एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण आर्मी रोल है, जिसमें वह देश के लिए बलिदान देने वाले एक सैनिक के रूप में दिखेंगे.

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है. फिल्म की शूटिंग लद्दाख के कई हिस्सों में हुई है. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जुझारूपन का एक बेबाक चित्रण पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles