Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

650 मिनट टिकी थी स्पेन की ‘फुटबॉल की दीवार’, ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर बेल्जियम ने लगा दिया ब्रेक

हैदराबाद: स्पेन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला फ्रांस से होगा.

खास बात ये है कि 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के 104 मैचों में से अब तक 98 मैच हो चुके हैं. जिसमें गोलों की बौछार रही और अब तक कुल 304 गोल दागे जा चुके हैं. लेकिन स्पेन इकलौती टीम रही है जिसने 6 मैच में केवल एक गोल ही खाया है. वो भी क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ, जिसके साथ उनके गोलकीपर सिमोन के 650 मिनट तक गोल न खाने का सिलसिला भी टूट गया.

हालांकि स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. अब वो FIFA वर्ल्ड कप में सबसे लंबे समय (650 मिनट) तक कोई गोल न खाने वाले गोलकीपर बन गए. इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मैच में 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा था.

सिमोन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

स्पेन ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के बाद राउंड ऑफ 32 में भी गोल नहीं होने दिया. जिसका पूरा क्रेडिट गोलकीपर उनाई सिमोन को जाता है. वो टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 मैच में ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी कोई गोल नहीं खाया. जिसके साथ उनके गोल न खाने का सिलसिला 519 मिनट तक लंबा हो गया. और उन्होंने इटली के दिग्गज खिलाड़ी वाल्टर जेंगा के 517 मिनट के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

उनाई सिमोन का ऐतिहासिक प्रदर्शन

उनाई सिमोन का यह ऐतिहासिक सिलसिला दो टूर्नामेंट तक चला. उनका या दौर कतर में हुए 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को के खिलाफ स्पेन के राउंड ऑफ 16 मैच से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 120 मिनट के खेल के दौरान कोई गोल नहीं होने दिया.

इसके बाद उन्होंने 2026 वर्ल्ड कप में भी अपनी लय बनाए रखी और केप वर्डे, सऊदी अरब और उरुग्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज में लगातार ‘क्लीन शीट'(बिना गोल खाए मैच खत्म करना) हासिल कीं. फिर राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाया और 3-0 से जीत दर्ज की. इसके बाद राउंड ऑफ 16 उन्होंने पुर्तगाल को 1-0 से हराया. जबकि क्वार्टर फाइनल में उनका ये सिलसिला टूट गया. बेल्जियम के खिलाफ उन्हें एक गोल खाना पड़ा, लेकिन मैच 2-1 अपने नाम कर लिया.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles