Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

कप्तान बाबर आजम की वापसी भी नहीं बचा सकी पाकिस्तान की साख, वेस्टइंडीज के आगे कर दिया सरेंडर

पाकिस्तान की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंची हुई है, जिसमें बाबर आजम को इस फॉर्मेट में दोबारा से कप्तानी करने का मौका मिला है लेकिन उसका आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला। वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 90 रनों से मात देने के साथ अब सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तानी टीम को इस मुकाबले की चौथी पारी में 211 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उनकी तरफ से दूसरी पारी में काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में गेंद से जायडन सील्स ने कमाल दिखाया जिन्होंने 14.2 ओवर्स में सिर्फ 20 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान को घर के बाहर मिली लगातार 8वीं हार

बाबर आजम को पीसीबी ने फिर से कप्तानी इस वजह से सौंपी थी कि पाकिस्तानी टीम का टेस्ट क्रिकेट में घर के बाहर काफी शर्मनाक प्रदर्शन लगातार जारी देखने को मिल रहा था। हालांकि इसके बावजूद कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है। पाकिस्तानी टीम ने घर के बाहर साल 2023 के जुलाई महीने में श्रीलंका दौरे पर आखिरी बार टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल की थी, जिसके बाद से अब उन्हें लगातार 8 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये अब तक का उनका विदेशी टेस्ट मैचों में लगातार सबसे ज्यादा लंबे समय तक का हार का सिलसिला है। वहीं वेस्टइंडीज टीम को लेकर बात की जाए तो वह पिछले 11 टेस्ट मुकाबलों में सिर्फ दूसरा मुकाबला जीतने में कामयाब हो सके हैं।

टेस्ट में सिर्फ छठी बार तेज गेंदबाजों ने लिए सभी 40 विकेट

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच में खेले गए इस टेस्ट मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जिसमें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ छठी बार ऐसा हुआ है कि किसी मुकाबले में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाज लेने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम से सभी 20 विकेट उनके तेज गेंदबाज लेने में कामयाब रहे।

एक टेस्ट मैच में सभी 40 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज – द ओवल, साल 1984
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे – रावलपिंडी, साल 1993
  • इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका – लीड्स, साल 1998
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत – जोहान्सबर्ग, साल 2018
  • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – लॉर्ड्स, साल 2026
  • वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान – तरौबा, साल 2026

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles