Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच आज से गॉल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 73 ओवर में 2 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, जबकि केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक देवदत्त पडिक्कल 178 गेंद में 131 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 36 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका की ओर से प्रभात को एक सफलात मिली। यशस्वी जायसवाल 32 के स्कोर पर रन आउट हुए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो हुई। जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए हैं। उन्होंने 32 रन बनाए। चायकाल तक भारत ने 197/1 रन बनाए। पडिक्कल ने शतक लगा दिया है। केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। भारत 270 की दहलीज पार कर चुका है। श्रीलंकाई गेंदबाज एक वक्त तक विकेट को तरस गए। शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

पडिक्कल की दमदार वापसी, जड़ा शतक

देवदत्त पडिक्कल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में पर्थ में खेला था, जिसमें विराट कोहली ने शतक लगाया था। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने के लिए डेढ़ साल से अधिक का समय लगा। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए हैं।

भारत के कप्तान शुभमन गिल के सामने इस मैदान पर जीतने की चुनौती रहेगी। टीम इंडिया 11 सालों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय रही है। हालांकि, अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए टीम इंडिया को अच्छा खेल दिखाना होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बहुत अहम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles