Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

‘मुझे विदा करो…’ Amaal Mallik ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, फैंस से की परेशान न करने की गुजारिश

हैदराबाद: मशहूर म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अमाल मलिक ने 27 अगस्त को एक बड़ा एलान कर फैंस को हैरान कर दिया. गुरुवार को अमाल मलिक ने अनाउंस किया है कि वह फिलहाल फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोजिंग से ब्रेक ले रहे हैं. कंपोजर और सिंगर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें बताया कि उन्हें अपनी मेंटल, फिजिकल और ओवरऑल वेल-बीइंग पर फोकस करने के लिए एक ब्रेक की जरूरत है.

अमाल ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि वह ठीक हैं. उन्होंने नोट में लिखा है, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी कोशिश करूंगा, वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी हेल्थ के लिए जरूरी है. मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक ब्रेक चाहिए. मुझे उठना है, ठीक होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए दिल में भरी धुनों के साथ वापस आना है.’

अमाल ने आगे नोट में अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात की है. उन्होंने लिखा है, ‘अगले साल तक कोई और फिल्म म्यूजिक नहीं, अगर फिल्में रिलीज भी होती हैं तो पुराने अनरिलीज़्ड फिल्म गाने जल्द ही आ जाएंगे, क्योंकि वे अच्छे इरादे वाली छोटे बजट की फिल्में हैं और ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलतीं, इसलिए उन प्रोजेक्ट्स का भविष्य नहीं पता.’

अमाल ने अपने सभी चाहने वालों से खास रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि उन्हें कुछ दिन के लिए परेशान ना किया जाए. समय आने पर वह खुद लोगों से रूबरू होंगे. उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए साइन ऑफ हो रहे हैं.

उन्होंने अपने नोट के आखिरी में लिखा है, ‘प्लीज आपसे रिक्वेस्ट है कि मुझे और परेशान न करें. जैसे ही मुझे पता चलेगा, अपडेट करूंगा. म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं. अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा. वैसे थोड़ी देर के लिए साइन ऑफ कर रहा हूं.’

अभी के लिए, अमाल मलिक फिल्म म्यूजिक पर ब्रेक लगा रहे हैं, लेकिन अगर उनके नोट पर यकीन करें, तो यह अलविदा नहीं है. कंपोजर ने वादा किया है कि वह वापस आएंगे, उम्मीद है कि उनके दिल में ढेर सारी धुनें होंगी और उनके साथ थोड़ी और शांति होगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles