Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, युवा दंपती गिरफ्तार; सैन्य ठिकानों की करते थे रेकी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने पाकिस्तान से संचालित कथित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी दंपती मोहम्मद साहिल और उसकी पत्नी समीरा को गिरफ्तार किया है. दोनों पर वर्ष 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों (PIO) के संपर्क में रहने और उन्हें मदद पहुंचाने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराता था. आरोप है कि नेटवर्क से जुड़े लोग भारत में सक्रिय स्थानीय लोगों की मदद से भारतीय मोबाइल सिम कार्ड हासिल करते थे. इन सिम कार्ड को कथित तौर पर दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता था.

जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान पहुंचने के बाद इन भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल व्हाट्सऐप अकाउंट सक्रिय करने के लिए किया जाता था. इन अकाउंट के जरिए पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव भारतीय नागरिकों और विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रवेश कर जानकारी जुटाने की कोशिश करते थे.

इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ संपर्क

पुलिस का कहना है कि साहिल वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था. बताया गया है कि उसकी पहचान समीरा के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान पाकिस्तानी एजेंट ने दंपती को एक अन्य पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से मिलवाया.

आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर ने दंपती को नेटवर्क के लिए काम करने के बदले आर्थिक लाभ देने का भरोसा दिया. इसके बाद दोनों कथित तौर पर सिम कार्ड उपलब्ध कराने और उन्हें पाकिस्तान भेजने की गतिविधि में शामिल हो गए.

स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भारत से पाकिस्तान भेजे गए सिम कार्ड का इस्तेमाल किन लोगों से संपर्क और किस तरह की जानकारी जुटाने के लिए किया गया. पुलिस नेटवर्क के पूरे संचालन और विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles