Mediasamvad24

16.1 C
Noida
Tuesday, November 17, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, सात एचपीएएस अधिकारियों के तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के 7 अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत पदभार का इंतजार कर रहे तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जयसिंहपुर के एसडीएम संजीव ठाकुर को धर्मशाला में जिला पर्यटन विकास अधिकारी लगाया गया है। उनकी जगह बालीचौकी के एसडीएम बचित्र सिंह अब एसडीएम जयसिंहपुर का कार्यभार संभालेंगे।

इस फेरबदल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान को पद से हटाकर कार्मिक विभाग के पूल में भेजा गया है।

तीन अधिकारियों को मिला पदभार

तीन अधिकारी जो पदभार का इंतजार कर रहे थे उनमें सिद्धार्थ आचार्य को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त सचिव, नियुक्त किया है। राजिंद्र कुमार गौतम को सचिवालय प्रशासन विभाग (एसएडी) में उप सचिव लगाया गया है।

कुलवंत सिंह एसडीएम कुपवी

तैनाती का इंतजार कर रहे कुलवंत सिंह को एसडीएम कुपवी नियुक्त किया गया है। वह चौपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

बबिता धीमान एसी टू डीसी कुल्लू

घुमारवीं में सहायक आयुक्त (राजस्व)-कम-तहसीलदार के पद पर तैनात बबिता धीमान को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कुल्लू लगाया गया है। वह जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू डा. रोहित शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगी।

हमीरपुर में सहायक आयुक्त (विकास)-कम-खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात रजत चौधरी को इसी जिम्मेदारी के साथ भोरंज स्थानांतरित किया गया है।

मदन लाल बने फर्स्ट आइआरबीएन बनगढ़ के कमांडेंट

उधर, प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में भी फेरबदल किया है। एचपीएस अधिकारी मदन लाल को फर्स्ट आइआरबीएन बनगढ़ जिला ऊना का कमांडेंट नियुक्त किया है। इस पद का कार्यभार संभाल रहीं आइपीएस अधिकारी डा. आकृति को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उनकी आगामी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles