Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

Airtel ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, बंद किए 4 प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, 299 से 649 रुपये तक के प्लान शामिल

नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने हर दिन 1.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देने वाले अपने सभी लोकप्रिय प्लान्स को बंद कर दिया है. एयरटेल के इस कदम के बाद ग्राहकों को मोबाइल रिचार्ज के लिए अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

कंपनी ने हटाए पांच बड़े प्रीपेड प्लान

एयरटेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और थैंक्स ऐप से पांच प्रमुख प्रीपेड प्लान्स को पूरी तरह हटा दिया है. इनमें ₹299, ₹319, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले पैक शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाला ₹299 का प्लान था, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 GB डेटा मिलता था. इसी तरह ₹319 का प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता था.

ग्राहकों के लिए 16% तक महंगे हुए प्लान

₹299 वाले प्लान के बंद होने के बाद, जो ग्राहक हर दिन डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए अब सबसे शुरुआती विकल्प ₹349 का प्लान है. इस नए प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2 GB डेटा मिलेगा. इसके कारण आम यूज़र्स के मासिक रिचार्ज खर्च में सीधे 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस नए ₹349 वाले प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस दे रही है.

टैरिफ बढ़ाने के पीछे कंपनी का तर्क

कंपनी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि ₹299 वाले प्लान के उपभोक्ता अक्सर अपना डेली डेटा कोटा जल्दी खत्म कर लेते थे, जिसके बाद उन्हें अलग से डेटा टॉप-अप खरीदना पड़ता था. वहीं पिछले दिनों कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा था कि बहुत कम कीमत पर अनलिमिटेड डेटा देना बिजनेस के लिहाज से सही नहीं है. बाजार में मोबाइल सेवाओं का एक सही और व्यावहारिक प्राइस स्ट्रक्चर होना जरूरी है.

रिकॉर्ड मुनाफे के बाद भी बढ़ाए दाम

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब एयरटेल वित्तीय रूप से बेहद मजबूत स्थिति में है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 37.3 प्रतिशत बढ़कर ₹8,167 करोड़ रहा है. वहीं एयरटेल का प्रति ग्राहक औसत राजस्व (ARPU) बढ़कर ₹264 पर पहुंच गया है, जो इस समय पूरी टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. विशेषज्ञों का मानना है कि एयरटेल को देखकर आने वाले समय में रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया भी अपने प्लान महंगे कर सकते हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles