पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-20 पुलिस और अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप, माननीय न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को दोषी पाया है।
अभियुक्त ओसामा उर्फ रिहान उर्फ जान और चमन को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास और 10,000-10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड जमा न करने पर उन्हें 1-1 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।


