Mediasamvad24

11.1 C
Noida
Sunday, November 29, 2026

Buy now

spot_img

2029 में सदन में एक तिहाई महिलाएं होंगी, परिसीमन से बढ़ सकती हैं करीब 850 लोकसभा सीटें: राज्यपाल

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से देश की राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2029 में महिलाएं एक तिहाई हिस्सेदारी के साथ सदन में पहुंचेंगी और देश के नवनिर्माण में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी।

महिला सशक्तिकरण और परिसीमन को लेकर राज्यपाल ने कहा कि 30 नवंबर को संसद में होने वाली कार्यवाही देश में एक नई क्रांति की शुरुआत कर सकती है।

इससे नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। ये बात राज्यपाल ने एजी आफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर करीब 850 तक पहुंचने की संभावना है।

इसके लिए देश ने अपना आवश्यक ढांचा पहले ही तैयार कर लिया है। नई व्यवस्था से लोकतंत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और राष्ट्र निर्माण की गति और तेज होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles