Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

झंझारपुर में भ्रष्टाचार पर बवाल, जांच के नाम पर वसूली का आरोप

ब्यूरो चीफ- राहुल कुमार प्रियदर्शी, मधुबनी-(बिहार)

झंझारपुर! झंझारपुर प्रखंड के संतनगर पंचायत में शनिवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में कथित अवैध वसूली के आरोपों से आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत के आवास सहायक और एक अन्य कर्मी को घंटों बंधक बना लिया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, आवास सहायक प्रमोद कुमार महतो पूर्व कर्मी राजकुमार चौधरी के साथ इमादपट्टी गांव में जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के नाम पर लाभुकों को यह कहकर दबाव बनाया जा रहा था कि सर्वे सूची से करीब 800 नाम काटे जा रहे हैं। सूची में नाम बरकरार रखने के एवज में प्रति लाभुक 700 रुपये की मांग की जा रही थी।पंचायतवासियों का दावा है कि अब तक आवास योजना के नाम पर 25 से 30 लाख रुपये तक की अवैध उगाही की जा चुकी है। इस आरोप से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते दोनों कर्मियों को बंधक बना लिया गया। सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और लिखित आवेदन लेने के बाद दोनों कर्मियों को अपनी सुरक्षा में थाना ले गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles