गौतमबुद्ध नगर:-भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अगुवाई कर स्वागत किया तथा पधारने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चौधरी राकेश टिकैत ने भाकियू परिवारों में आयोजित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रमोद भाटी (अस्तौली), इंद्रजीत कसाना (रिलखा), अजय पाल शर्मा (हबीबपुर), बिनोद पिलवान (इलाहबास), महेश खटाना (याकूबपुर), सुंदर बाबा (अगाहपुर) सहित अन्य स्थानों पर पहुँचकर परिवारों से मुलाकात की, हाल-चाल जाना तथा मांगलिक अवसरों पर शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती एवं किसान आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिलाध्यक्ष नोएडा अशोक भाटी, जिला अध्यक्ष दादरी मनोज मावी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, विपिन प्रधान, गजेंद्र रेक्सवाल, सुभाष भाटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


