Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

चित्र-विचित्र बिहारी दास के रसिया भजनों ने बांधा समां, नवनीतप्रिय दास जी ने सुनाए भक्तमाल के प्रेरक प्रसंग

गाज़ियाबाद। गाजियाबाद के हिंदी भवन में “संस्कार उपवन परिवार” के तत्वावधान में चल रहे पाँच दिवसीय श्री भक्तमाल जयंती उत्सव में संतों की अमृतवाणी और भजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। देश के विभिन्न स्थानों से पधारे संतों के प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या से पधारीं तुलसी दीदी ने अपने मधुर भजनों से की। “सिया बोल, सिया बोल, सिया सिया बोल…” और “श्री राम राघव रस के…” जैसे भजनों से पूरा सभागार भक्तिरस में सराबोर हो गया।
वृंदावन से पधारे रसिया बाबा ने राजा रघु और भरत जी का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चे भक्त के हृदय में अभिमान नहीं होना चाहिए।
अभिषेक कृष्ण महाराज जी ने संत कबीर का दोहा सुनाते हुए कहा—
“कबीरा कुआँ एक है, पानी भरें अनेक,
बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।”
उन्होंने बताया कि परमात्मा एक ही है, केवल देखने का दृष्टिकोण अलग-अलग होता है।
नित्यानंद जी महाराज ने भगवान राम और केवट के प्रसंग का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि जैसे केवट लोगों को गंगा पार कराता है, वैसे ही भगवान राम अपने भक्तों को भवसागर से पार लगाते हैं।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति भी धर्म की तरह पवित्र होनी चाहिए और राजनीति तथा धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। बालाजी पीठ हापुड़ से पधारे यशवाधाचार्य जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
वृंदावन से पधारे संत चित्र बिहारी दास जी और विचित्र बिहारी दास जी ने होली के रसिया भजन गाकर ऐसा समां बांधा कि सभी श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य करने लगे। इसी अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम अवतार जिंदल जी के जन्मदिवस पर बधाई गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
संस्कार उपवन के संस्थापक पूज्य श्री नवनीतप्रिय दास जी ने भक्तमाल के प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है और संतों के जीवन से हमें सनातन संस्कृति के आदर्शों की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम अवतार जिंदल व अनिल गर्ग द्वारा सभी संतों का माला व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, अजय चोपड़ा, रामनिवास बंसल, डॉ. दक्ष गुप्ता, डॉ. अविनाश गर्ग, विपिन जी, विजय कौशिक, मनोज गुप्ता, राजकुमार राणा, जयकुमार (लोहा मंडी), अतुल जैन, डॉ. पोद्दार, गुड्डू प्रधान, राकेश मित्तल, संजय अग्रवाल, संदीप मिगलानी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार, शरद अग्रवाल, अनुराग गोयल, विनीत माहेश्वरी, रामनिवास बंसल, विजय जिंदल, बी.के. बंसल आदि ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में वेद प्रकाश बंसल, मुकेश कुमार, अतुल गुप्ता, आशीष सिंघल, मुकेश गोयल, विवेक गोयल, सीमा गोयल, राजकुमार सिंघल, संजय अग्रवाल, शशि श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles