Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल बिजली बोर्ड के अनुबंध कर्मचारियों को राहत, बढ़े वेतनमान का लाभ मिलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड प्रबंधन ने वर्ष 2022 से पहले अनुबंध के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को भी बढ़े हुए वेतनमान का लाभ देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 500 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अब तक बढ़े हुए वेतनमान का लाभ वर्ष 2022 से पहले नियमित हुए कर्मचारियों को ही मिल रहा था, जबकि उसी अवधि में अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों को इससे वंचित रखा था।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

लंबे समय से कर्मचारी इस विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे थे। मामला न्यायालय तक पहुंचा, इसके बाद अदालत के आदेशों के अनुरूप बिजली बोर्ड ने अनुबंध कर्मचारियों को भी यह लाभ देने का निर्णय लिया।

दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद होंगे पात्र

अनुबंध कर्मचारी दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद बढ़े हुए वेतनमान के पात्र होंगे। इससे संबंधित आदेश सभी संबंधित कार्यालयों को जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों के वेतन में करीब 14 से 15 हजार रुपये तक की वृद्धि होगी।

अन्य विभागों में मिल चुका है लाभ

सरकार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पहले ही यह लाभ प्रदान कर चुकी है। बिजली बोर्ड में भी नियमित कर्मचारियों को इसका फायदा मिल रहा था, लेकिन अनुबंध कर्मचारियों के मामले में निर्णय लंबित था। कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत कर इसे न्यायसंगत और लंबे इंतजार के बाद मिली राहत बताया है।

बिजली के खंभों पर रील बनाई तो होगी कार्रवाई

राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली के खंभों पर कार्य करते समय रील और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने वाले फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। आपरेशन सर्किल कांगड़ा के अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में सभी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंताओं और वरिष्ठ कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ फील्ड व तकनीकी कर्मचारी खंभों पर काम करते समय रील बनाकर उन्हें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को इस तरह की गतिविधियां बंद करने के लिए कहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles