Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल में 3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान 15 जून को लेंगे शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कुल 3758 पंचायतों में से 3658 पंचायतों के प्रधान व उपप्रधानों को 15 जून को शपथ दिलाई जाएगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को छोड़ मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सभी मंत्री जिला स्तर पर शपथ दिलाएंगे। शपथ दिलाने के लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह का नाम नहीं है।

प्रदेश में कुल्लू जिला की चार पंचायतों का कार्यकाल 2027 में समाप्त होने के कारण इन पंचायतों को छोड़ 3754 पंचायतों में ही चुनाव करवाए गए। इनमें जिला लाहुल स्पीति के लाहुल और चंबा जिला के पांगी के तहत कुल 56 पंचायतों की 18 अक्टूबर को पहली बैठक होगी।

इसलिए इन पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों को छोड़ बाकी को जिला आधार पर आयोजित होने वाले समारोह में एक ही दिन 15 जून को शपथ दिलाई जाएगी। पंचायत सदस्य यानी वार्ड पंचों को प्रधान बाद में शपथ दिलाएंगे।

कांगड़ा सीएम दिलाएंगे शपथ

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री प्रधान और उप प्रधानों को शपथ दिलाएंगे। चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सोलन में स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को कुल्लू में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे।

किस जिले में कौन मुख्यातिथि

सिरमौर में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा शिमला जिले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शपथ ग्रहण करवाएंगे। मंडी जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी तथा हमीरपुर जिले में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा नव निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे।

जिला स्तरीय समारोहों का स्थान और समय संबंधित उपायुक्त स्थानीय परिस्थितियों एवं सुविधा के अनुसार निर्धारित करेंगे। समारोहों में संबंधित सांसदों, विधायकों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को प्रोटोकाल के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा।

27 जून को पहली बैठक से मिलेगा मानदेय 

प्रदेश की सभी पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को बलाई गई है। इस बैठक के साथ ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य को भी 27 जून से मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ संबंधित पंचायतों के प्रधानों द्वारा पहली बैठक में 27 लून को दिलाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles