Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

गौतमबुद्ध नगर में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौतमबुद्धनगर, 17 मार्च 2026

गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन, जूडो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन बालिका वर्ग में लवन्या ने प्रथम एवं ख्याति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में माधव शर्मा प्रथम एवं ईशान द्वितीय रहे। जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अयान यादव, अमन यादव, हरीश, जीशान, देवांश एवं शिवांश योगी अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में मंशा कुमारी, दिव्या, पारुल गेहलोत, प्रेरणा यादव एवं चारु कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम प्रथम एवं रिस्व कुलेसरा द्वितीय रही, जबकि बालिका वर्ग में एस.आर.बी. टीम ने प्रथम तथा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बालक वर्ग में निखिल प्रथम, राजकुमार द्वितीय एवं रोहित तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, खुशबू द्वितीय एवं राधिका तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में निखिल, यश एवं अजीत तथा बालिका वर्ग में सुमित्रा, राधिका एवं अंजू क्रमशः आगे रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में यश प्रथम, यश द्वितीय एवं अमन तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में समिति प्रथम, खुशी द्वितीय एवं प्राची तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में रवि, जीतू सागर एवं कपिल तथा बालिका वर्ग में मोनिका, अंजू एवं कनिका ने स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस, जीतू एवं गुलशन तथा बालिका वर्ग में किरण, अन्य एवं जानवी आगे रहीं। भाला फेंक में बालक वर्ग में लकी, अनिकेत एवं पुनीत तथा बालिका वर्ग में कनिका, सूफियानाज एवं अन्य सांगवान ने स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, लकी द्वितीय एवं अनिकेत तृतीय तथा बालिका वर्ग में निक्की प्रथम, जानवी द्वितीय एवं सुफिया तृतीय रहीं।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में शीलंकूर, ज्योति, विजय राहुल, अंजुम मलिक, सुमित कुमार, सरताज अली, शिवम्, हर्ष कश्यप, शिवम् सक्सेना, कुलदीप भाटी एवं ओमपाल सिंह नागर सहित कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles