Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता” बजरंग बली को लगाया गया छप्पन भोग, गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी ने निवासियों के साथ किया सामूहिक पूजन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में मंगलवार को श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में हनुमान जी की विशेष पूजा, चोला चढ़ाने एवं छप्पन भोग अर्पित करने का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के उद्घोष से गूंज उठा।
मंगलवार शाम 6 बजे पंडित राजीव मिश्रा के सान्निध्य में विधि-विधान से हनुमान जी का दिव्य चोला चढ़ाया गया। इसके बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया।
आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी ने निवासियों के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस बर दीन्ह जानकी माता” की चौपाई के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चालीसा पाठ के समापन पर सामूहिक आरती की गई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजेंद्र गिरी ने कहा कि सनातन परंपरा में सामूहिक पूजा से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि हनुमान जी अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है।
आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव आर.के. गर्ग ने कहा कि श्री शिव बालाजी धाम मंदिर सोसायटी की सार्वजनिक भूमि पर निर्मित है और यह स्थल निवासियों की आस्था से संचालित है। उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम पर गठित ट्रस्ट सोसायटी के नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं है तथा इस संबंध में उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस अवसर पर रश्मि चौधरी, विजेंद्र गिरी, आर.के. गर्ग, आशीष यादव, एडवोकेट राज किशोर शर्मा, प्रभा शर्मा, अनुजा बंसल, निशि गुप्ता, अनुज बंसल, शालिनी अग्रवाल, दिनेश सिंह, राम शरण जग्गा, प्रभात गर्ग, आनंद चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles