Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

नीट के इतिहास में पहली बार! भारतीय वायुसेना को मिली पेपर की कमान, बंद हुआ टेलीग्राम

नई दिल्ली। पेपर लीक के विवादों के बाद आज देश के 564 शहरों में NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। इस ऐतिहासिक री-एग्जाम में देश और विदेश के केंद्रों को मिलाकर कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र बैठ रहे हैं। सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव किए गए हैं।

वायुसेना ने संभाली कमान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली है। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों और विमानों ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर पेपर देश के विभिन्न स्ट्रॉन्ग रूम और सेंटर्स तक सुरक्षित पहुंचाए हैं। पूरे देश में 2 लाख से अधिक सुरक्षा और परीक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। पूरे आयोजन में तीन लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों को लगाया गया है।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना है?

एनटीए ने छात्रों को प्रवेश पत्र, एक पहचान पत्र और दो फोटो के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा है। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, पंखे व अभिभावकों के बाहर बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एनटीए ने दोबारा होने वाली इस परीक्षा को लेकर काफी सावधानियां बरती हैं। प्रश्नपत्र तैयार करने वाली विशेषज्ञ टीम को परीक्षा होने तक क्वारंटाइन में रखा गया है।

प्रश्नपत्रों को एनटीए के 18 रीजनल सेंटरों तक भारतीय वायु सेना के विमानों और डाक विभाग की मदद से पहुंचाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती दी गई है।

जिलों के डीएम व एसपी को परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह के दुष्प्रचार व गड़बड़ियों से निपटने के लिए साइबर कमांडो भी तैनात किए जा रहे हैं।

मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियों का परीक्षण

एनटीए ने मॉक ड्रिल में तैयारियों के पुख्ता होने का दावा करते हुए कहा कि यह परीक्षा 95 हजार से अधिक कक्षों में होगी। हर कक्ष में कम से कम एक सीसीटीवी लगा होगा। कुल 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी फीडिंग को राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली मॉनिटर किया जाएगा।

रीक्षा का समय और रिपोर्टिंग

एनटीए ने इस बार परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाया है। परीक्षा कुल तीन घंटे 15 मिनट की होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 1.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्र अपने साथ क्या लेकर आएं?

एनटीए ने प्रत्येक छात्र से तीन चीजें आवश्यक रूप से लाने को कहा है। इनमें पहला एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र है।

दूसरा कोई फोटो युक्त पहचान पत्र है, जिसमें आधार, पैन कार्ड या वोटर आइडी आदि हो सकते हैं। साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आने के लिए कहा है।

यह है ड्रेस कोड

एनटीए ने छात्रों को हल्के रंग का आधे बांह का शर्ट या टी-शर्ट और साधारण पैंट या ट्राउजर पहनकर आने की सलाह दी है। फुटवियर में सिर्फ साधारण व कम हील वाले चप्पल व सैंडल पहनकर आने को कहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles