Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, अगले महीने श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया शेड्यूल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने घोषणा की है कि भारत अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. दोनों मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

यह सीरीज चल रहे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 साइकिल का हिस्सा होगी. भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया.

दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम है क्योंकि मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मैचों के बाद 48.15 के पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं, श्रीलंका 44.44 के PCT के साथ छठे स्थान पर है.

खास बात ये है कि भारत ने पिछली बार 2017 में टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा किया था जिसमें उसने विराट कोहली की कप्तानी में 3-0 से जीत हासिल की थी.

भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगा. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला जीतने से पहले इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलकर शुभमन गिल की कप्तानी के दौर की अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी की सरजमीं पर बुरी तरह हराया था जिससे बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठे थे. अब श्रीलंकाई स्पिनर अपनी घरेलू पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक और कड़ी चुनौती पेश करेंगे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles