हैदराबाद: ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान फेम एक्टर तेजा सज्जा अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं. एक्टर दिसंबर 2026 में एक यूएस-बेस्ड लड़की से अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं. शादी के जश्न से पहले एक्टर ने अपनी सगाई सेरेमनी का इनविटेशन देने के लिए तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी से पर्सनली मुलाकात की. यह मीटिंग हैदराबाद में डॉ. मैरी चन्ना रेड्डी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MCRHRD) में हुई.
CM रेवंत को रेड्डी को मिला इंविटेशन
शिष्टाचार भेंट के बाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के X पोस्ट में लिखा था, ‘एक्टर तेजा सज्जा ने सम्मानपूर्वक मुलाकात की. उन्होंने उन्हें अपनी सगाई समारोह में आमंत्रित किया’. तेजा सज्जा की सगाई नवंबर 2026 में होने वाली है, जिसके बाद अगले महीने राजस्थान में एक छोटी सी शादी होगी. कपल तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कलीग्स और दोस्तों के लिए हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने का भी प्लान बना रहा है.
कौन हैं तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन?
अपनी होने वाली दुल्हन के बारे में जिज्ञासा को दूर करते हुए, तेजा सज्जा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मंगेतर अमेरिका में रहने वाली एक प्रोफेशनल है, जो अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती हैं.
उन्होंने कहा, ‘वह यूएसए में पली-बढ़ी है और लाइमलाइट से बिल्कुल अनजान है और मुझे यह सबसे ज्यादा पसंद है और मैं चाहता हूं कि यह इसी तरह बना रहे. उसके परिवार का फिल्मों से कोई कनेक्शन नहीं है, वे टेक इंडस्ट्री में हैं, वह अपने पिता के साथ काम करती है’.
इस बीच, वर्क फ्रंट पर बात करें तो, तेजा सज्जा ने डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की 2024 की सुपरहीरो फीचर फिल्म हनुमान की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई. उनकी फिल्मोग्राफी में एक्शन-एडवेंचर फिल्म मिराई (2025) और कॉमेडी-हॉरर रिलीज जॉम्बी रेड्डी भी शामिल हैं.
फिलहाल अभिनेता ने रियलिटी शो द ट्रेटर्स के तेलुगु वर्जन के साथ अपनी होस्टिंग की शुरुआत की. इस शो में कई क्षेत्रों की 20 हस्तियों ने काम किया, जिनमें चिन्मयी श्रीपदा, हर्षवर्धन, प्रगति महावदी, श्रीदेवी चौधरी, विद्यु रमन और साईं रोनक शामिल हैं.


