Mediasamvad24

29.1 C
Noida
Monday, November 9, 2026

Buy now

spot_img

IND U19 vs PAK U19 Highlights: अर्जुन राजपूत की सेंचुरी पर भारी पड़ी हमजा की शतकीय पारी, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने मारी बाजी

पाकिस्तान ने अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार को भारत को तीन विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट 61 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन हमजा जहूर ने हसनैन डार (38) के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की अहम साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. इस तरह से अर्जुन राजपूत (85 गेंद में 107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद 100 रन भारी पड़ गया.

हमजा ने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए और टीम को 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान दो मैचों में चार अंक लेकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मनाल चौहान ने 13वें और 15वें ओवर में लगातार झटके देकर पाकिस्तान को पांच विकेट पर 61 रन के स्कोर पर मुश्किल में डाल दिया था. लेकिन फिर हमजा ने पारी संभाली और अपनी टीम को जीत दिला दी. भारत की तरफ से मनल चौहन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था. पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया और 23 ओवर में 85 के स्कोर पर उसके 5 बल्लेबाज आउट हो गए, लेकिन अर्जुन राजपूत की 107 रनों की पारी की वजह से भारत 208 तक पहुंचाने में सफल रहा.

अर्जुन राजपूत की शानदार सेंचुरी

भारत की तरफ से अर्जन राजपूत एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों का डटकर सामना किया. उन्होंने 85 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 107 रनों की पारी खेली. जिसकी वजह से भारत पाकिस्तान के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर रखने में सफल रहा. इसके अलावा आर्यवीर सहवाग 40 गेंद में 22 और काव्या पटेल ने आखिर में 45 गेंदों पर 23 रन का येगदान दिया.

भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

ग्रुप A के मैच में दोनों टीमें ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड आमने सामने हैं. जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी की वजह से भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हुई. जिसकी वजह से भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हो गया. कप्तान लक्ष्य राजेश अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि आर्यवीर सहवाग 40 गेंद में 22, वीके विनीत 29 गेंद में 9, यशवर्धन चौहान 11 गेंद में 1 और अन्वय द्रविड़ 16 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गऐ.

पाकिस्तान की तरफ से अली रज, निकब हुसैन रिजवानुल्लाह सफल गेंदबाज रहे. तीनों ने तीन-तीन विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सय्याम को एक विकेट मिला.

दोनों टीमों का पिछला मैच

भारतीय अंडर 19 टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में UAE को मात दी थी. आज दर्शकों को इन दोनों देशों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

IND U19 vs PAK U19: हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. वहीं एशिया कप में दोनों टीमें अब तक 13 बार आमने सामने आई हैं, जिसमें भारत ने 9 बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान को 3 बार जीत मिली और एक मैच टाई रहा.

IND U19 vs PAK U19: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान अंडर 19 टीम: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह.

भारतीय अंडर 19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान.

नेपाल के खिलाफ भारत का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से मात दी थी. ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने 3-3 विकेट लिए, जिससे पूरी विपक्षी टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई. जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रनों की परी खेली, जबकि टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 53 रन बनाए.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles