Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

24 गेंद के स्पेल में 21 डॉट, 3 विकेट भी लिए! ये बॉलर है या जादूगर? सुनील नरेन का जवाब नहीं

वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) के दूसरे मैच में अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. अपनी खतरनाक गेंदबाजी से नरेन ने ये साबित कर दिया कि उनकी गेंदबाजी की धार अभी भी बरकरार है. मेजर लीग क्रिकेट में अपने घातक फॉर्म को जारी रखते हुए, नरेन ने CPL 2026 में अपने पहले ही मैच में 24 गेंद में से 21 गेंद डॉट फेंककर शानदार शुरुआत की.

नरेन की गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज बेबस

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नरेन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सुनील नरेन ने मैच के दूसरे ओवर में ही अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. नरेन ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए. पावरप्ले के दौरान बड़े शॉट लगाने के लिए बेताब बल्लेबाजों को नरेन की गेंदबाजी ने निराश कर दिया.

चार ओवरों में सिर्फ 7 रन दिए

सुनील नरेन ने पावरप्ले में कुल 3 ओवर फेंके और सिर्फ 6 रन दिए. नरेन ने पावरप्ले का आखिरी ओवर बिना कोई रन दिए एक विकेट हासिल किया. अपने चार ओवरों में नरेन ने सिर्फ 7 रन दिए और 3 विकेट लिए.
सबसे कमाल की बात यह है कि उन्होंने अपने 24 गेंदों के स्पेल में 21 ऐसी गेंदें फेंकी जिन पर बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके. नतीजतन, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा.

चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट

पहले बल्लेबाजी करते हुए, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन ही बना सके. केविन विकहम ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. इस पारी में वे अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो 30 रन के आंकड़े तक पहुंच पाए. चार खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 109 रनों के लक्ष्य के जवाब में नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 94 बना लिए थे, लेकिन बारिश की वजह से मैच आगे नहीं हो सका, जिसकी वजह से राइडर्स DLS नियम के अनुसार 19 रन से मैच जीत लिया.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles