वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस्लामिया इन्टर कॉलेज मथुरा में 71 हज यात्रियों का हेल्थ चेकउप एवं टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद में इस्लामिया इन्टर कॉलेज मथुरा में 71 हज यात्रियों का हेल्थ चेकउप एवं टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान सभी हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रोहितास सिंह ने अवगत कराया कि सभी हज यात्रियों का हेल्थ चेकउप किया गया, साथ ही मेंनिंगोकोक्कल, सीज़नल इंफ्लुएंजा एवं पोलिओ की वैक्सीन लगाई गई। ट्रैनर के द्वारा सभी हाजियों को ट्रैनिंग भी दी गई। इस कार्यक्रम हेतु अल्प संख्यक विभाग के द्वारा से सभी हाजियों को समस्त आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया।
हेल्थ कैम्प में चिकित्साधिकारी डॉ सचिन शर्मा, एडीईओ एमपी सिंह, जेएसआई से सीएसओ संजय यादव, यूएनडीपी से भुवनेश्वर शर्मा, यूनिसेफ़ से पूनम यादव, हेल्थ विभाग से त्रिभुवन शर्मा, एएनएम आदर्श कुमारी, सुमन, सोनम, सीसीएच हरी सिंह आदि के द्वारा हेल्थ चेकउप एवं टीकाकरण का कार्य संपन किया गया।


