Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल के राजेश चंदेल को एसजेवीएन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

हमीरपुर:  छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के बमसन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारीं के चाहड़(महाड़े) गांब से संबंध रखने वाले वरिष्ठ अभियंता राजेश कुमार चंदेल ने देश की अग्रणी विद्युत क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन में निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाल लिया है। नई दिल्ली स्थित एसजेवीएन के संपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज पोरवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं राजेश चंदेल के इस बड़े पद पहुंचने पर उनके पैतृक गांव चाहड़(महाड़े) में खुशी की लहर है। बारी पंचायत के प्रधान राजीव चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि छोटे से गांव के लाल राजेश चंदेल में देश के विकास के इतने बड़े पद पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह गांव आएंगे तो पंचायत उनका स्वागत करेगी व उन्हें सम्मानित करेगी। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राजेश चंदेल को बधाई दी है।

राजेश चंदेल को 35 वर्ष से अधिक का अनुभव

राजेश चंदेल को जलविद्युत क्षेत्र में 3 दशक से अधिक के अनुभव का लाभ मिला है। वह इससे पहले एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थे। विद्युत क्षेत्र विशेषकर जलविद्युत परियोजनाओं में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राजेश चंदेल परियोजनाओं की योजना, निर्माण, क्रियान्वयन और निगरानी में विशेषज्ञ माने जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles