-उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित आधा दर्जन मंत्री कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
गाजियाबाद/ लखनऊ। स्वच्छता के जनक, महामानव
परमपूज्य सन्त गाडगे जी महाराज की 150 वीं जयन्ती समारोह 23 फरवरी 2026,
को सुबह 11 बजे विश्वेश्वरैया सभागार, पीडब्लूडी मुख्यालय, राजभवन के सामने हजरतगंज, लखनऊ मैं आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए एमएलसी डॉ
सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ के नेतृत्व में गाजियाबाद से सैकड़ो कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ ने बताया कि
संत गाडगे जयंती
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाग लेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आयुष एवं खाद्य मंत्री दयाशंकर मिश्र, परम पूज्य पीठाधीश्वर संत अशोक जी महाराज, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
जितेंद्र गौड़
ने बताया कि संत गाडगे महाराज जी की इस भव्य जयंती समारोह के आयोजक एमएलसी डॉ सुरेंद्र चौधरी हैं । विधायक डॉ सुरेंद्र चौधरी विगत कई वर्षों से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन करा रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संत गाडगे महाराज जी के लाखों अनुयाई उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से भी भाग लेने पहुंचते हैं। गाजियाबाद से भी प्रतिवर्ष सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। रविवार को गाजियाबाद गौतम बुध नगर
मुजफ्फरनगर सहारनपुर बुलंदशहर अलीगढ़ एटा
बागपत ,आगरा
बरेली, पीलीभीत, मथुरा,
व नोएडा से सैकड़ो लोग लखनऊ कार्यक्रम भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।


