Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

94 इंटरनेशनल मैच खेल चुके क्रिकेटर पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, जानिए क्यों

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पाकिस्तान में जन्मे UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा दिया है. उन पर ये प्रतिबंध डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लगाया गया है. प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू मानी गई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी. आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए जांच में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी. मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है. जिसका सेवन करन पर ICC ने प्रतिबंध लगा रखा है.

आसिफ ने गुनाह स्वीकार कर लिया

36 वर्षीय आसिफ ने ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन करना स्वीकार कर लिया है. आर्टिकल 2.1 के अनुसार, एंटी-डोपिंग उल्लंघन तब माना जाता है जब किसी क्रिकेटर के यूरिन या ब्लड सैंपल में कोई प्रतिबंधित पदार्थ पाया जाता है.

ICC ने अपने बयान में कहा, ‘आसिफ ने ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन स्वीकार किया और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) तथा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ हुए ‘केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट’ के तहत 15 महीने के लिए अयोग्य ठहराए जाने की सजा को मंजूर किया.’

व्यक्तिगत पुरस्कार भी होंगे रद्द

बयान में आगे कहा गया, ‘8 सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके प्रोविजनल सस्पेंशन तक खिलाड़ी के व्यक्तिगत नतीजों को अमान्य घोषित कर दिया गया है. साथ ही, इसके परिणामस्वरूप उनको मिलने वाले सभी लाभ, जैसे मेडल, पॉइंट्स, प्राइज मनी या पुरस्कार, को भी रद्द कर दिया गया है.’

आसिफ का क्रिकेट करियर

आसिफ ने 2022 में डेब्यू के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने क्रमशः 1270 और 1302 रन बनाए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles