Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

स्मार्ट मीटर की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो होगा धरना प्रदर्शन : राघवेंद्र दुबे

ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में स्मार्ट मीटर से लगातार होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर नोट किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि स्मार्ट मीटर लोगों के लिए गले का फंदा बन गया है। फ्लैट नंबर 1/1 में तीन दिन से लाइट कटी हुई है उनके बच्चे छोटे छोटे हैं और बेहद परेशान हैं। 18/10, 4/4, 12/1 , 28/12 सहित तमाम ऐसे फ्लैट हैं जिसमें अमाउंट ज्यादा जमा होने के बाद भी लाइट नहीं जुड़ रही है। कुछ फ्लैट ऐसे भी जिनमें दो दो मीटर लगा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी ने घोर लापरवाही की है इसका कारण विद्युत विभाग द्वारा सही से मॉनिटरिंग ना करना है। मीटर की सीलिंग रिपोर्ट तक सभी को नहीं मिली और बिना सहमति के बिना जानकारी के लोगों के यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। मेरा खुद का मीटर बिना मेरी सहमति के लगा। पहले मीटर लगाने से पहले मोबाइल पर पासवर्ड आता था इसके बाद ही मीटर लगता था लेकिन बाद में इन्होंने फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उसी से पासवर्ड लेकर लोगों की बिना जानकारी स्मार्ट मीटर लगा दिए। फ्रॉड करने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। कैंप में केवल समस्याओं को नोट किया गया लेकिन समाधान नहीं हो सका। जेई स्मार्ट मीटर नवीन कुमार के साथ अन्य कर्मचारी रहे लेकिन कोई आला अधिकारी नहीं आया। सक्षम अधिकारियों को आना चाहिए था जिससे समस्या का तुरंत समाधान होता । देर रात तक मेरे पास लोगों के फोन आते रहते हैं कि लाइट काट दी गई है। 1912 नंबर या तो बहुत व्यस्त रहता है या फिर कोई उठाता नहीं है और विद्युत विभाग के अधिकारी भी फोन नहीं उठाते जिससे लोग बेहद परेशान हैं। गर्मी का मौसम है इसके बाद दो तीन दिन तक लाइट कट जाए तो कितनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। विद्युत विभाग या तो 15 दिन में अपनी व्यवस्था सुधारे नहीं तो इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुशील पाल, उत्तम चन्द्रा, विकास कुमार, सुभाष शर्मा, विष्णु शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles