Mediasamvad24

25.2 C
Noida
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

spot_img

मुंबई प्रोटेस्ट: हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन, जानें क्या बोले अभिनेता?

हैदराबाद: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान घर लौट आए हैं. शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान को हिरासत में लिया था. उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ग्रुप सुरक्षित है, लेकिन उन्हें पैदल घर लौटना पड़ा क्योंकि पुलिस उन्हें गाड़ी ले जाने की इजाजत नहीं दे रही थी.

इमरान खान के हिरासत वाले पोस्ट के कुछ घंटे बाद उनकी गर्लफ्रेंड लेखा ने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद क्या हुआ. उन्होंने बताया, ‘पुलिस हमें घर नहीं जाने दे रही है. हम सड़क पर यूं ही घूम रहे हैं. वे हमें घर जाने के लिए कोई कार या गाड़ी भी नहीं पकड़ने दे रहे हैं.’ एक दूसरे वीडियो में, उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे सुरक्षित हैं और घर जा रहे हैं. मैं बस यह कहना चाहती हूं कि हम सब सुरक्षित हैं, ठीक हैं और घर जा रहे हैं.

इमरान, लेखा और अपनी कज़िन जैन मैरी खान के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. जैन ने पुलिस वैन के अंदर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उस कपल के बगल में बैठी थीं. हिरासत में लिए जाने का बाद वह और लेखा बैक टू बैक पोस्ट कर फैंस को अपने बारे में अपडेट दे रहे थे.

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि वह मुंबई के एक निवासी के तौर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे और किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वह यह समझना चाहते थे कि लोगों की आवाजाही की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है.

एक्टर ने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूं. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है. लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है? इसीलिए मैं यहां हूं.’ उन्होंने यह भी साफ किया कि वह व्यक्तिगत तौर पर इसमें शामिल हो रहे हैं.उन्होंने कहा, ‘मुझे लोगों से कुछ भी मांगने का कोई अधिकार नहीं है. मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं. मैं एक प्रतिनिधि के तौर पर खड़ा रहूंगा.’

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी आंदोलन के समर्थन में शनिवार को दोपहर 3:30 बजे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘हम भारत के लोग’ (We, the People of India) बैनर तले एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. हालांकि, विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे. कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए और अगस्त क्रांति मैदान तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए. पुलिस ने आंदोलन में शामिल होने आए सभी लोगों को हिरासत में भी ले लिया था.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles