Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

खटीमा में युवती ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने अपने सहकर्मी पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों और हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 14:30 बजे पीड़िता अपने पिता के साथ बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर तथा अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली खटीमा पहुंची और लिखित शिकायत सौंपी।

घूमाने के बहाने होटल ले जाने का आरोप
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसी दिन सुबह लगभग 10 बजे उसका सहकर्मी सोनू, जो बीते एक वर्ष से नगर के मुख्य चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर में उसके साथ कार्यरत था और स्वयं को हिंदू बताता था, उसे घूमाने के बहाने एक होटल ले गया। होटल में युवक ने अपना नाम सोनू बताकर कमरा बुक कराया।

आधार कार्ड से खुली असली पहचान
पीड़िता के अनुसार होटल में युवक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी वास्तविक पहचान सामने आई, जिसमें उसका नाम साहनवाज दर्ज था। यह देखकर वह पूरी तरह स्तब्ध रह गई।

जबरन संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव
आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और किसी को घटना की जानकारी देने पर धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पास आपत्तिजनक सामग्री भी थी और उसकी मंशा दुष्कर्म करने की थी, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही।

मानसिक रूप से भयभीत पीड़िता ने मांगी सख्त कार्रवाई
पीड़िता ने तहरीर में उल्लेख किया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसका विश्वास जीता और उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया, जिससे वह मानसिक रूप से भयभीत है। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि
बताया गया है कि आरोपी साहनवाज पुत्र मोहम्मद दीन, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 6, इस्लाम नगर, खटीमा, पिछले तीन वर्षों से उसी मेडिकल स्टोर में कार्यरत था, जहां दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी।

बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज, जांच जारी
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली खटीमा में एफआईआर संख्या 16/26 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 62, 64 और 318(4) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच जारी है और विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles