इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. हार्दिक पांड्या को पंजाब से ट्रेड करने के बाद मुंबई को नए कप्तान की तलाश थी. जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था की रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई की कमान सभालेंगे.
रोहित फिर बने कप्तान
फ्रेंचाइजी भी अपने एक्स हैंडल पर क्रिप्टिक पोस्ट करके कई दिनों से नए कप्तान के नाम का इशारा दे रही थी. आखिराकार वो दिन आज आ ही गया, जब मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रुप से अपने एक्स हैंडल पर रोहित शर्म को टीम का कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा के नेतृत्व में MI ने पांच IPL खिताब जीते हैं, और फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि ये दिग्गज खिलाड़ी उनके ट्रॉफी कलेक्शन में एक और खिताब जोड़ेंगे.
बता दें कि रोहित शर्मा टीम में हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे. जिसकी वजह से रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाया गया था. लेकिन तीन साल के बाद रोहित फिर से टीम के कप्तान बन गए हैं. जबकि हार्दिक 18 करोड़ में ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में चले गए हैं और उनके बदले पंजाब के अर्शदीप सिंह मुंबई में शामिल हो गए हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी
रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक 11 सीजन के लिए MI की कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में, MI ने कुल पांच खिताब जीते, जो किसी भी IPL कप्तान द्वारा जीते गए खिताबों की संयुक्त रूप से सबसे अधिक संख्या है. इसके अलावा, एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कुल छह IPL खिताब जीते हैं, जिसमें डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के साथ जीता गया एक खिताब भी शामिल है. रोहित ने 158 मैचों में फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है, जिसमें से 87 में जीत और 67 में हार मिली है. उनकी जीत का प्रतिशत 55.06 है.
रोहित का IPL करियर
IPL करियर की बात करें तो, रोहित शर्मा ने IPL में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है. उन्होंने 276 पारियों में 29.91 की औसत और 132.91 के स्ट्राइक रेट से कुल 7329 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं.
रोहित शर्मा की IPL फीस
रोहित शर्मा को IPL के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स ने 3.1 करोड़ में खरीदा था. उसके बाद उनकी फीस बढ़ती गई और आज उनकी IPL फीस 16.3 करोड़ है.


