Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप, रिकॉर्ड किए प्राइवेट मोमेंट्स

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर आरोप लगे हैं. जो एक मेडिकल स्टूडेंट की तरफ से पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है.

पीड़िता ने जून में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अभिषेक पर लड़की से शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगा है.

इसके बाद जब ये मामला कोर्ट में गया तो 21 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस को इस मामले में अभिषेक पोरेल को तुरंत गिरफ्तार करने और क्रिकेटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को जब्त करने का निर्देश दिया. जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को मामले की जांच में और ज्यादा सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए.

मेडिकल स्टूडेंट ने हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शादी का झूठा वादा करके जबरन संबंध बनाने और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के ऑर्डर से पता चला है कि क्रिकेटर के खिलाफ 19 चार्ज लगाए गए हैं. जिसमें कई नॉन-बेलेबल सेक्शन भी शामिल हैं.

बता दें, 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेट कीपर और बल्लेबाज दोनों हैं. वे बंगाल की तरफ से 116 और आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 35 मैच खेल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ने उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये मे रिटेन किया था. इस मामले पर क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को एकसिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles