Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

कार्तिक आर्यन ने दिखाई दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए इतने करोड़

हैदराबाद: असम में आई विनाशकारी बाढ़ से 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. 80 लोगों की जान चली गई है और कई लोग विस्थापित हो गए हैं. आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कई मशहूर हस्तियां और सार्वजनिक व्यक्तित्व मदद के लिए आगे आए हैं. हाल ही में, सुपरस्टार सलमान खान ने राहत अभियान शुरू किया था और खबरों के मुताबिक प्रभावित जिलों में भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री भेज थी. वहीं, आलिया भट्ट सभी से आगे आकर मदद करने की अपील कर रही हैं. मदद करने वाले नवीनतम सेलिब्रिटी अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं. चंदू चैंपियन फेम अभिनेता ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं किया है.

कार्तिक आर्यन नें दान किए 1 करोड़ रुपये

दान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका आभार जताया और उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, ‘मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये के उदार योगदान के लिए अभिनेता @TheAaryanKartik के प्रति आभार. मुख्यमंत्री डॉ. @himantabiswa ने राज्य राहत उपायों के प्रति उनके सराहनीय कदम और समय पर समर्थन की सराहना की.

असम के लिए बॉलीवुड सितारे आगे आए

हाल ही में, एक फैन पेज ने बताया था कि सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन के तहत चलाए जा रहे राहत अभियान के माध्यम से असम में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे कदम बढ़ाया. खबरों के अनुसार, सुपरस्टार के एनजीओ ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भोजन, आवश्यक सामग्री और अन्य चीजें दान कीं.

इस दौरान, आलिया भट्ट ने हाल ही में एक सशक्त बयान साझा किया जिसमें बताया गया कि लोग इन कठिन समय में असम की मदद कैसे कर सकते हैं. आलिया ने कहा, ‘इस समय बाढ़ हमारे देश के कई हिस्सों को प्रभावित कर रही है, जिनमें असम सबसे बुरी तरह प्रभावित है और बेहद चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है. 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं. पूरे परिवार अपने घर, अपनी जमीन, अपने पशुधन… और कुछ लोगों ने तो अपने प्रियजनों को भी खो दिया है. यह हर साल होता है, और फिर भी हमें चौंका देता है. असम को अभी तत्काल राहत की जरूरत है, और उसे उबरने की लंबी प्रक्रिया के लिए समर्थन की आवश्यकता होगी’.

उन्होंने आगे कहा कि वह राहत कार्यों में सहयोग करने के तरीकों और जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों के बारे में जानकारी साझा करेंगी. भूमि पेडनेकर, आदिल हुसैन, पापोन और अन्य लोग भी असम के समर्थन में आगे आए हैं, जमीनी हकीकतों को उजागर करने वाले वीडियो साझा कर रहे हैं और लोगों से मदद करने की गुहार लगा रहे हैं.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में 2,12,400 से अधिक लोग प्रभावित हैं. सरकार स्थिति सामान्य होने तक राहत कार्य जारी रखे हुए है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles