(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
दिल्ली। पी न्यूज के द्वारा मॉडल एवं समाजसेविका मीनू कुमार को बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।ये जानकारी पी न्यूज के एडिटर ने दी।मीनू कुमार एक सुप्रसिद्ध मॉडल एवं समाजसेविका है।अनेक संस्थाओं से जुड़ी है।उनका समाजसेवा के प्रति योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मीनू कुमार मॉडलिंग के क्षेत्र में भी एक मुकाम बनाया है।उनके साहित्य,समाज,मॉडलिंग,और एक्टिंग के प्रति किए गए कार्यों और उनके सराहनीय योगदान के लिए उनको इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।मीनू कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस अवॉर्ड के लिए पी न्यूज को थैंक यू।मेरी जिम्मेदारी भी है कि मै और अच्छा करूं जिससे समाज को एक अच्छा संदेश जाए और लोग भी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करे।


