ग़ाज़ियाबाद। महाराष्ट्र एनडीए का घटक दल रही राष्ट्रीय समाज पार्टी सुप्रीमों संस्थापक अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री (एम.एल.सी) मा महादेव जानकर साहब द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों कि सूची जारी की गई। नरेश कुमार कीर को पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष(अनुसूचित जाति मोर्चा) के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में भी शामिल किया गया है। साथ ही साथ आगामी चुनावों के मद्देनजर उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी नरेश कुमार के कंधों पर दी गई है। पार्टी के द्वारा जारी पत्र में नरेश कुमार का नाम राष्ट्रीय कमेटी सदस्य में आने के बाद ग़ाज़ियाबाद व एनसीआर के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह का माहौल है। गाजियाबाद के पदाधिकारियों द्वारा नरेश कुमार कीर का वसुंधरा स्थित होटल चैरी में भव्य स्वागत के साथ बधाईयां दी गयी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नरेश कुमार ने कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर एक बार फिर विश्वास जताया है और मुझे एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं अपनी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पार्टी द्वारा सौपी गयी इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा तथा पार्टी के हित में हमेशा कार्यरत रहूंगा। मा महादेव जानकर साहब कि विचारधारा, राष्ट्रीय समाज के उत्थान,सम्मान व हिस्सेदारी के लिए मेरी कोशिश रहेगी पार्टी का विस्तार और तेजी से हो तथा हमारी पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी बनकर आगे निकले। पार्टी को विस्तार देने के तमाम बिंदुओं पर भी काफी गहन चर्चा हुई। नरेश कुमार ने पार्टी एवं समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा बहुत जल्द उत्तरप्रदेश में भी पार्टी की एक मजबूत कमेटी गठित कर दी जाएगी जो पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाए जिससे पार्टी को और बल मिल सके।
इस अवसर पर शारदाशरण पाल, सोबरन फौजी, हरीश पाल,जयदीप पाल, रामभूल पाल, रत्नेश सिंह, चौ. सोमपाल, प्रमोद चौधरी, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।


