Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

कंपनी कर्मचारी से अभद्रता करने वाले 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, SWAT व जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस और SWAT टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंपनी कर्मचारी के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने के मामले में 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम नगला चमरू स्थित UTL पावर लिमिटेड कंपनी के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को थाना जारचा पर दर्ज मुकदमा संख्या 42/2026 धारा 191(2), 352, 351(2), 126(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त निर्मल सिंह चौधरी, अतुल शर्मा, सन्नी माहौर, निशांत चौधरी, अमन सैनी (पुत्र नरेश सैनी) और अमन सैनी (पुत्र प्रेमचंद) को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने UTL कंपनी के एक कर्मचारी को घर जाते समय रास्ते में रोककर उसकी स्कूटी के सामने अपना वाहन लगा दिया और गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जारचा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles