Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

मां शूलिनी की पालकी यात्रा के साथ राष्ट्रीय शूलिनी मेले का आगाज

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। सोलन की अधिष्ठात्री मां शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।

यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक

राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। मां शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए मां की बड़ी बहन मां दुर्गा गंज बाज़ार स्थित मंदिर में विश्रान्ति पाती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर परम्परा के अनुसार मां शूलिनी की पालकी का विधिवत स्वागत किया और जन-जन के सौभाग्य, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सोलन वासियों को इस मेले के राष्ट्रीय स्तर का घोषित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी को समर्पित यह उत्सव समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। देश में यह एक ऐसा उत्सव है जहां तीन दिन तक अनगिनत भण्डारे आयोजित किए जाते हैं। इस अवधि में सोलन शहर की परिधि में आने वाले हर व्यक्ति को उचित भोजन प्राप्त होता है। डॉ. शांडिल ने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में नई उमंग का परिचायक बनेगा।

सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का विधिवत स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेले के शुभारम्भ से पूर्व आयोजित हवन में भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles