Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

डिजिटल सुविधाओं की नई शुरुआत: ऋषि टोला में ‘साकेत मोबाइल रिपेयर और साइबर कैफे’ का भव्य शुभारंभ

अयोध्या। जनपद के कसाब बाड़ा रोड स्थित ऋषि टोला में स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे डिजिटल और तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साकेत मोबाइल रिपेयर और साइबर कैफे’ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह सादगी के साथ आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शोएब वारसी एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान कैफे के संचालक सुफियान अंसारी ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को सरकारी और गैर-सरकारी ऑनलाइन सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यहां आय, निवास, जाति और जीवन प्रमाण पत्र के आवेदन से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आवेदन, ऑनलाइन एफआईआर, फोटो कॉपी, कलर प्रिंट और लैमिनेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सुफियान अंसारी ने कहा कि डिजिटल युग में समय की बचत और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी आवश्यक सेवाओं को एक ही स्थान पर सुलभ बनाया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग की सुविधा भी यहां दी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कैफे में मोबाइल रिपेयरिंग के साथ-साथ मोबाइल एक्सेसरीज़ जैसे चार्जर, हेडफोन, बैटरी, कवर और स्क्रीन ग्लास भी उपलब्ध हैं। उद्घाटन अवसर पर व्यापार अधिकार मंच के अध्यक्ष सुशील जायसवाल, पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी, अली, जीशू मोहम्मद सऊद, सुहेल शाकिर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles