Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

अब तुगलकाबाद की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 3 की मौत, कई लोग अंदर फंसे

नई दिल्ली: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इसी कडी में तुगलकाबाद स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. दमकल विभाग के अनुसार रेस्क्यू किए गए 8 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. AIIMS ट्रॉमा सेंटर के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती 3 लोगों में 1 पुरुष की मौत हो गई. वहीं सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 5 महिलाओं में से 2 महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 3 का इलाज जारी है.

दमकल विभाग को 5 मंजिला इमारत में गुरुवार देर रात करीब 2:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत 3 वॉटर टेंडर, 2 वॉटर बाउजर, 1 ब्रीदिंग सपोर्ट यूनिट और 1 क्यूआरवी को मौके पर रवाना किया. बचाव कार्य करने पहुंची टीम ने संकरी गली में स्थित इमारत से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जांच में पता चला कि आग मकान में खड़े वाहनों में लगी थी, जिससे पूरे भवन में धुआं फैल गया और लोग अंदर फंस गए. दमकल विभाग ने सुबह 3:45 बजे आग को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया और सुबह 4 बजे ऑपरेशन समाप्त घोषित कर दिया.

आग की चपेट में ग्राउंड फ्लोर के साथ पहली और दूसरी मंजिल भी आ गई, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक आंशिक नुकसान हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने छत पर पहुंचकर टेरेस गेट का ताला काटा और अंदर प्रवेश किया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles