Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

पडिक्कल के शतक से भारत का मजबूत शिकंजा, पहले दिन ही श्रीलंका का हाल बेहाल

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं. सारांश जैन 4 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले पेडिक्कल ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 117 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को पहले दिन ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. जडेजा 43 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि कप्तान शुभमन गिल 50 रनों की पारी खेली. उन्हें असिथा फर्नांडो ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके साथ तीसरे विकेट के बीच 120 रनों की साझेदारी भी टूट गई. ऋषभ पंत 5 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे.

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (18) और यशस्वी जायसवाल (45) रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की. दोनों तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने विकेट चटकाए.

जायसवाल ने खोया आपा

जायसवाल के आउट होने के बाद कुछ देर मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस भी हुई. गॉल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डिकवेला से हुई कहासुनी को लेकर फर्नांडो ने जायसवाल को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा किया. जिसके बाद जायसवाल पीछे मुड़े और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई. इस दौरान उनका हेलमेट फर्नांडो के माथे से भी टकराया, हालांकि श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया.

प्लेइंग-11 में बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पदार्पण का मौका दिया है. टीम मीटिंग के दौरान, इंदौर के रहने वाले जैन को सीनियर स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप दी.

श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए कामिल मिशारा और पासिंदु सूर्याबंडारा को पदार्पण का मौका दिया है. पासिंदु पिछले टेस्ट में हालांकि कनकशन के रूप में खेले थे लेकिन यह मैच उनका पूर्ण पदार्पण है.

गाले में पहला टेस्ट 165 रन से जीतने के बाद भारत दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. लगातार दूसरी बार टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि सारांश को लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है. कुलदीप इन्फेक्शन के कारण प्लेइंग-11 से बाहर हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles