Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

सिंगूर की धरती से पीएम मोदी का बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक संदेश

सिंगूर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में हर कोई तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है,

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सिंगूर की रैली में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं. हमें पश्चिम बंगाल और देश के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा.

टीएमसी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस केंद्र में संप्रग सरकार का हिस्सा रही थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया. मैं बंगाल की जनता की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन तृणमूल सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचने से रोक रही है.”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही कोलकाता को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली तीन अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

हुगली जिले के सिंगूर में रविवार को आयोजित समारोह के दौरान पीएम मोदी ने जयरामबती-बारोगोपीनाथपुर-मयनापुर रेल लाइन का भी उद्घाटन किया. इसके अलावा मयनापुर और जयरामबती के बीच चलने वाली एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि सभी केंद्रीय परियोजनाएं पश्चिम बंगाल के विकास में तेजी लाएंगी. पीएम ने कहा किकेंद्र सरकार पूर्वी भारत के विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रही है.

पीएमओ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने हुगली जिले के बालागढ़ में अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और एक रोड ओवरब्रिज समेत विस्तारित ‘पोर्ट गेट सिस्टम’ की आधारशिला रखी.

करीब 900 एकड़ भूमि में फैला बालागढ़ एक आधुनिक माल ढुलाई टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसकी अनुमानित क्षमता लगभग 2.7 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है. वहीं बालागढ़ परियोजना का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले गलियारों से जहाजों की आवाजाही का मार्ग परिवर्तित कर माल निकासी क्षमता में काफी सुधार करना है.

पीएम ने कोलकाता को नई दिल्ली, वाराणसी और चेन्नई से जोड़ने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये ट्रेन हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल, सियालदह-बनारस और संतरागाछी-तांबरम मार्गों पर चलेंगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles