Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की चुहड़पुर में जन-जागृति बैठक, समाज उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा

चुहड़पुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा जन-जागृति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री जयपाल भाटी ने की तथा संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सविंदर भाटी एवं श्री प्रवीन भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के.पी. कसाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश विकल, एवं गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष श्री अशोक भाटी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने गुर्जर समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, व्यवसाय, संगठन की मजबूती तथा महापुरुषों की शौर्य गाथाओं पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि गुर्जर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और गुर्जरों ने देश पर शासन किया है। उन्होंने जोश भरते हुए कहा
“तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हारा परचम लहराऊंगा।”
उनके इस प्रेरणादायी वक्तव्य से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महासभा द्वारा पंकज रोसा को युवा राष्ट्रीय शिक्षा संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महासभा के प्रति गांव के लोगों का उत्साह व समर्थन देखने लायक रहा।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष श्री अशोक भाटी ने आगामी 27 फरवरी को अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान “गुर्जर भवन” में आयोजित विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का सभी से आह्वान किया।
इस जन-जागृति बैठक में जितेंद्र विकल, नामित भाटी, दीपक भाटी, प्रमोद भाटी, महरचंद प्रधान, विजयपाल शास्त्री, देशपाल भाटी, नरेंद्र भाटी, शशांक भाटी, जयराज भाटी, मास्टर सबेराम सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, जागरूकता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना रहा, जिसमें सभी ने एकजुट होकर सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles