Mediasamvad24

23.1 C
Noida
Wednesday, November 4, 2026

Buy now

spot_img

पुणे को मिलेगी नई मेट्रो की सौगात: पीएम मोदी आज करेंगे लाइन-3 का उद्घाटन, चार नवंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 नवंबर को पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से शहर के प्रमुख IT हब हिंजवड़ी और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। खास बात यह है कि इस पूरे कॉरिडोर का संचालन महिला ऑपरेटर करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के तहत चार नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। इन सभी परियोजनाओं पर करीब 21,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पुणे के कई प्रमुख इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। यह कॉरिडोर मान से जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन तक जाएगा और हिंजवड़ी के IT हब को शिवाजीनगर से जोड़ेगा।इस रूट के शुरू होने से हजारों IT कर्मचारियों को रोजाना आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क पर निजी वाहनों का दबाव और ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।

इस मेट्रो की खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन कई मायनों में खास है। इस पूरे कॉरिडोर का संचालन महिला ऑपरेटर करेंगी। इसके अलावा मेट्रो की बिजली की करीब 30 फीसदी जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी करने की योजना है। इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

13,500 करोड़ से बनेंगे चार नए मेट्रो कॉरिडोर

पिंक लाइन के उद्घाटन के साथ ही पीएम मोदी पुणे मेट्रो के फेज-2 की नींव रखेंगे। इस पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके तहत चार नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

  1. लाइन 2A: वनाज से चांदनी चौक तक।
  2. लाइन 2B: रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक।
  3. लाइन 4: खराड़ी से खड़कवासला तक।
  4. लाइन 4A: नल स्टॉप से मानिक बाग तक।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

नए मेट्रो रूट शुरू होने से खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, पुणे कैंटोनमेंट, वारजे और नांदेड़ सिटी जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास पर इंटरचेंज की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इससे यात्रियों को मौजूदा मेट्रो नेटवर्क और बस सेवाओं से जुड़ने में आसानी होगी। कुल मिलाकर, इन परियोजनाओं से पुणे में सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और लोगों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles