Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद में ‘संकेथ-2026’ सांस्कृतिक महोत्सव की धूम, पंजाबी सिंगर इंदीप बक्शी ने मचाई धूम

गाजियाबाद, 28 फरवरी 2026: एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी (एसजीयू) के परिसर में आज शाम ‘संकेथ-2026’ वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य गेस्ट एंड सेलिब्रिटी नाइट शुरू हुआ।
पंजाबी सिंगर इंदीप बक्शी ने स्टेज पर आते ही पूरा माहौल बदल दिया।उनके सुपरहिट गाने “कुड़ी सैटरडे सैटरडे” ने तो आग ही लगा दी! गाने की पहली लाइन के साथ ही छात्र-छात्राएं अपने सीटों से उठ खड़े हुए। पूरा ऑडिटोरियम डांस फ्लोर बन गया। इंदीप बक्शी की एनर्जी इतनी जबरदस्त थी कि हर कोई उनके साथ गाने और डांस करने पर मजबूर हो गया।
कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बीजेपी मिनिस्टर हर्ष मल्होत्रा रहे
इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने भी स्टेज पर अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और सभी छात्र-छात्राएं पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। युवाओं की उमंग देखकर लग रहा था जैसे पूरा कैंपस थर्रा रहा हो।इंदीप बक्शी के लाइव परफॉर्मेंस ने ‘संकेथ-2026’ को इस साल का सबसे यादगार पल बना दिया। छात्र-छात्राओं की चीयरिंग और तालियों की गूंज पूरे कैंपस में गूंज रही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles